सड़क किनारे टहल रहे ग्रामीण को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सड़क किनारे टहल रहे एक ग्रामीण को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। परिजनों की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में शुरू कर दी है। मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है।मिली जानकारी के मुताबिक, अमन कुमार महंत ने पुसौर थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि उसके पिता ग्राम चिखली में स्थित मेहमान ढाबा में काम करते थे और वहीं रहते थे। कल उसे सूचना मिली की सड़क किनारे टहलते समय अज्ञात वाहन के चालक ने उसके पिता को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

शरीर को तुरंत हाइड्रेट करें, ORS या पानी का सेवन बढ़ाएं
संसद में घमासान: "जातीय डेटा से डरती है सरकार", कांग्रेस ने लगाया जनगणना को 'कोल्ड स्टोरेज' में डालने का आरोप
स्वाद और सेहत को बेहतरीन संतुलन प्रदान करती है लस्सी
अंजलि मुद्रा है सरल परंतु अत्यंत शक्तिशाली योगाभ्यास: योगाचार्य
मौसम का यू-टर्न: गाजियाबाद-दिल्ली में ओलों की बौछार, गुरुग्राम और नोएडा में मूसलाधार बारिश से लुढ़का पारा