MDMA की बाजार कीमत लाखों में, तस्करी की जा रही थी पार्टी ड्रग के रूप में
रतलाम। मध्य प्रदेश की रतलाम पुलिस ने मादक पदार्थ (एमडीएमए ड्रग्स) की तस्करी करते दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक युवक महाराष्ट्र व दूसरा युवक गुजरात का रहने वाला है। इनके कब्जे से 440 ग्राम एमडीएम ड्रग्स, दो मोबाइल फोन व 3000 रुपए जब्त किए गए।
रतलाम एसपी अमित कुमार ने बुधवार दोपहर पत्रकारवार्ता में बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत माणकचौक थाना प्रभारी अनुराग यादव के नेतृत्व में गठित टीम को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति झाबुआ रोड पर ग्राम करमदी के आसपास आते रहते हैं तथा ड्रग्स की सप्लाई करते हैं। वे दोनों करमदी स्थित नमकीन क्लस्टर क्षेत्र में आने वाले हैं तथा एमडीएमए की बिक्री करने वाले हैं।
सूचना पर एएसपी राकेश खाखा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी यादव टीम के साथ वहां पहुंचे तथा घेराबंदी कर आरोपी 36 वर्षीय भावेश भाई रावल पिता जितेंद्र रावल निवासी हरिओम सोसायटी मोरवी जिला राजकोट (गुजरात) एवं 25 वर्षीय अल्पेश परघरमोर पिता सुरेश परघरमोर निवासी नाहरा बस्ती नागपूर (महाराष्ट्र) को रजत मेकर उनकी तलाशी तलाशी लेने पर उनके पास 440 ग्राम एमडीएमए ड्रग, 3000 रुपये तथा दो मोबाइल फोन पाए गए। इसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस की धारा 8/ 22 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। जब्त ड्रग्स की कीमत 4 लाख 42 हजार रुपए है।
पहले भी रतलाम आते रहे हैं
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे मंदसौर जिले के दलौदा क्षेत्र से ड्रग्स लेकर आए थे तथा गुजरात की तरफ जा रहे थे। पहले भी वे ड्रग्स की तस्करी करने रतलाम आते जाते हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है कि इसके पहले वह कितनी बार तस्करी कर चुके हैं। टीम में एएसआई शिवनाथ सिंह राठौर, प्रधान आरक्षक अमित त्यागी, सुधीर सिंह, दिलीप रावत आदि शामिल थे।

ट्विंकल ने शेयर किया अपना पर्सनल स्पेस, फैंस हुए खुश
शव भेजने पर विवाद, बरगी डैम हादसे में प्रशासन पर उठे सवाल
IPL 2026 में बल्लेबाजों की जंग तेज, हर मैच में बदल रहा लीडर
8.6 अरब डॉलर के हथियार चार देशों को देने की तैयारी, US में हलचल
पुलिस महकमे में हड़कंप, SI पर गंभीर आरोप