लापरवाही का गड्ढा: मलबे में धंसा भारी-भरकम डम्पर, रेलवे कोचिंग डिपो के पास घंटों बाधित रहा मार्ग।
जबलपुर| रेलवे के पुल नंबर 1 से कांचघर रोड में पिछले काफी समय से अमृत परियोजना के तहत बिछाये जा रही पाइप लाइन, आम लोगों के साथ-साथ रेल कर्मचारियों के लिए भी अत्यधिक पीड़ा दायक हो चुकी है। लगातार अति व्यस्त मार्ग बंद होने से लोगों को भारी परेशानी हो रही है. इसी कार्य के दौरान आज शनिवार को एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब मलबे से भरा एक डम्पर यहां के गड्ढे में फंसकर आधा पलट गया।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि लगभग 2.45 बजे के लगभग पाइप लाइन को बिछाने के लिए खोदे गये गड्ढे को पूरने के लिए डम्पर मलबा लेकर आगे बढ़ा रहा था, तभी गड्ढे में उसके एक साइड के दो पहिये जमीन में एक फुट से ज्यादा घुस गये और डम्पर एक ओर झुक गया। बाद में अन्य जेसीबी की मदद से पहले मलबा पूरा खाली कराया गया. फिर जेसीबी से ही धक्का देकर डम्पर को खींचकर निकाला जा सका।
हजारों छात्र-छात्राएं, रेल कर्मचारी, आम जन परेशान
इस मार्ग में चल रहे काम की गति अति सुस्त है. इस महत्वपूर्ण मार्ग को बंद कर काम करने से रोजाना हजारों छात्रा-छात्राएं जहां स्कूल जाने में परेशान हो रहे हैं, वहीं रेल कर्मचारी ड्यूटी से घर व वापसी में दो से ज्यादा किलोमीटर का चक्कर लगाकर पहुंच रहे हैं. नगर निगम व जिला प्रशासन के अधिकारी काम की उचित मानीटरिंग करें तो ही काम शीघ्र पूरा हो सकेगा, अन्यथा ठेकेदार अपनी मर्जी से हजारों लोगों की राह रोककर काम कर रहा है|

बयान पर नहीं थम रहा विवाद, BJP ने EC के सामने रखा मुद्दा
होमस्टे में अपराध: विदेशी महिला को नशीला ड्रिंक देकर दुष्कर्म, पुलिस ने दबोचे आरोपी
IPL 2026: तिलक वर्मा ने जड़ा ऐतिहासिक शतक, गेल और डिविलियर्स के खास क्लब में मारी एंट्री।
सावधान जबलपुर! आसमान से बरस रही है आग, मौसम विभाग ने जारी की हीटवेव की चेतावनी।