खूनी मोड़! उधमपुर में गहरी खाई में गिरी यात्री बस, 15 की मौत और कई घायल
उधमपुर: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। अधिकारियों के मुताबिक, यह दुर्घटना रामनगर के कागोट गांव के पास हुई, जहाँ एक यात्री बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।
राहत और बचाव कार्य:
बस दूरदराज के गांव से उधमपुर की ओर जा रही थी, तभी मोड़ पर चालक ने नियंत्रण खो दिया। स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुँचाया गया, जिनमें से कई की हालत नाजुक बनी हुई है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने उधमपुर प्रशासन से बात कर गंभीर घायलों को एयरलिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

एमपी में 2025 बैच के IAS अधिकारियों की पोस्टिंग, प्रशासन को मिले नए चेहरे
किसानों के लिए खुशखबरी, 9 मई तक कर सकेंगे स्लॉट बुकिंग, खरीदी जारी
हीटवेव का कहर जारी, 10 राज्यों में अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मध्य प्रदेश में 'सूर्यदेव' के तेवर तल्ख: 44 डिग्री के पार पहुंचा पारा, 22 जिलों में 'लू' का अलर्ट