समुद्र से निकाला जाएगा 316 साल पुराना जहाज
कोलंबिया। यहां की सरकार ने घोषणा की है कि वो 316 साल पहले कोलम्बियाई कैरेबियन (एटलांटिक महासागर) में डूबे स्पेनिश जहाज सैन होजे के मलबे और खजाने को वापस लाने के लिए पानी के नीचे खोज (एक्सप्लोरेशन) शुरू करेंगे। इसके लिए नौसेना के एक जहाज की निगरानी में रोबोट को समुद्र में भेजा जाएगा। यह रोबोट सालों पहले डूबे स्पेनिश जहाज के बारे में जानकारी इक_ा करेगा। इस दौरान वह मलबे के कुछ हिस्से को बाहर निकालेगा। फिर यह देखा जाएगा कि सालों बाद पानी के बाहर निकलने पर मलबे में क्या बदलाव आते हैं। साथ ही इस बात की भी जांच होगी कि जहाज के बाकी मलबे के किस हिस्से को बाहर निकाला जा सकता है।

इंडिया स्किल 2025-26 में छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सफलता
स्वस्थ प्रदेश ही समृद्ध प्रदेश की है आधारशिला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
रंगों में घुले प्रेम और सौहार्द का त्योहार है होली : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दी होली की शुभकामनाएँ
90 वर्षीय चाका बाई पुनः सुन सकती है जीवन की मधुर ध्वनि