एयर इंडिया कर्मचारियों का वेतन बढ़ा, बोनस भी मिलेगा
मुंबई । विमानन कंपनी एयर इंडिया के कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी कर दी गई है। इसके अलावा एयरलाइन ने पायलटों के लिए एनुअल टारगेट परफॉर्मेंस बोनस की व्यवस्था भी शुरू की है। एयर इंडिया से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि वेतन बढ़ोतरी का निर्णय एक अप्रैल, 2024 से प्रभावी होगा। जबकि वित्त वर्ष 2023-24 में प्रदर्शन के आधार पर कर्मचारियों को बोनस भी दिया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिकएयर इंडिया के मुख्य मानव संसाधन अधिकारी रवींद्र कुमार जीपी ने कर्मचारियों को वेतन बढ़ोतरी और प्रदर्शन बोनस दिए जाने की घोषणा की। एयरलाइन के साथ करीब 18,000 कर्मचारी जुड़े हुए हैं। हालांकि, यह तत्काल पता नहीं चल पाया कि इस वेतन बढ़ोतरी का दायरा क्या रहा है। जनवरी, 2022 में सरकार से एयर इंडिया का नियंत्रण टाटा समूह के हाथों में जाने के बाद पहली बार इसके कर्मचारियों की वेतन बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल पुराने कर्मचारियों के अनुबंध पुनर्गठन और मुआवजा का ही काम हुआ था। सूत्रों ने कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 के लिए निर्धारित वेतन में बढ़ोतरी के अलावा एयरलाइन ने कंपनी और व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर अपने पायलटों के लिए वार्षिक लक्ष्य प्रदर्शन बोनस का एक कंपोनेंट भी पेश किया है जो वित्त वर्ष 2024-25 से लागू होगा। टाटा ग्रुप लगातार एयर इंडिया के वर्क कल्चर में बदलाव करने में जुटा है।

फाइनल से पहले सैंटनर का बयान: क्या भारत को मानसिक दबाव में लाने की कोशिश?
धरने के दूसरे दिन ममता का हमला, कहा- हमारी दया से चल रही है सरकार
रिहायशी इलाके पर मिसाइल हमला, जेलेंस्की ने की कड़ी कार्रवाई की मांग
आमने-सामने भिड़े आर्मी ट्रक और कार, हादसे में हवलदार की जान गई