भाजपा ने चुनाव आयोग से की धीमी गति से चुनाव कराने की शिकायत
भोपाल । भाजपा के एक प्रतिनिधि मंडल ने चुनाव आयोग से मध्यप्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव में धीमी गति से मतदान कराने की शिकायत की है। उदाहरण के तौर पर रतलाम विधानसभा के बूथ क्र. 222 का जिक्र किया गया है। जहां निर्वाचन अधिकारी द्वारा जान बूझकर धीमी गति से मतदान कराकर मतदान प्रक्रिया को प्रभावित किया जा रहा है।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में भाजपा के प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि मध्यप्रदेश के अनेकों विधानसभाओं के मतदान केन्द्रों पर निर्वाचन पदाधिकारियों द्वारा मतदान प्रक्रिया में ढिलाई दिखाने व धीमी गति से मतदान कराया जा रहा है। जिसके कारण विधानसभा चुनाव के मतदान प्रतिशत में भारी कमी देखने को मिल रही है।
प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन में कहा कि ऐसी स्थिति प्रदेश के अन्य बूथों पर न हो व मतदान प्रभावित न हो, इसके लिए सभी निर्वाचन अधिकारियों को आदेशित करने के साथ उड़न दस्ता भेजकर निरीक्षण कराया जाए। मतदान कराने में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाएं, ताकि अधिक से अधिक मतदान हो सके। प्रतिनिधिमंडल में भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक श्री अशोक विश्वकर्मा एवं अन्य पदाधिकारी शामिल थे।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (19 फ़रवरी 2026)
रोमांच और प्रकृति का संगम शिशुपाल पर्वत बना छत्तीसगढ़ का नया एडवेंचर हब
कोण्डागांव में घर-घर बन रहा आभा आईडी
मछली पालन से बदली जिंदगी: लिखमनिया बाई को 10 माह में एक लाख रुपये का शुद्ध लाभ
ऐतिहासिक होगा वर्ष 2026-27 का बजट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव