हार के बाद हताश दिखे कप्तान पैट कमिंस ने कहा
आईपीएल 2024 के 46वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से है। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 212 रन बनाए। इसके जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद 18.5 ओवर में 134 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। हार के बाद पैट कमिंस निराश दिखे।
पैट कमिंस ने मैच के बाद कि उनका चेज करने का प्लान गलत साबित हुआ। हालांकि उन्हें उम्मीद थी की टीम लक्ष्य का पीछा कर सकती है। इसके अलावा पैट कमिंस ने कहा कि टीम ने एक अच्छा मौका गंवा दिया। कमिंस के अनुसार वह अगले मैच में पूरी तैयारी के साथ वापसी करेंगे। हैदराबाद दो लगातार मैच हार चुकी है।
हमने मौका गंवा दिया
पैट कमिंस ने कहा, हमने सोचा था कि चेज करते हुए हमारे पास जीतने का अच्छा मौका होगा, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। विपक्षी टीम के बल्लेबाजों ने कमाल की बल्लेबाजी की और गेंदबाजी की। विकेट बल्लेबाजी के लिए काफी अच्छी थी, इसी कारण से हमारे पास जीतने का अच्छा मौका था, लेकिन हमने वह मौका गंवा दिया। हमें दो मैच में लगातार हार मिली है, लेकिन हम जल्दी ही वापसी करने का प्रयास करेंगे।
प्लेऑफ की दौड़ हुई मजेदार
गौरतलब हो कि चेन्नई के इस मैदान पर SRH ने पांच मैच खेले हैं और उन्हें पांचों में हार मिली है। अगर प्वाइंट टेबल पर नजर घुमाया जाए तो पांच टीमों के पास 10 अंक हैं। हालांकि, चेन्नई नेट रन रेट के कारण तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। कुल मिला कर प्लेऑफ की दौड़ अब मजेदार हो गई है।

पवन सिंह को पत्नी ज्योति सिंह ने दी शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं, सुलह के संकेत
शादी की सालगिरह पर अल्लू अर्जुन का रोमांटिक पोस्ट, पत्नी स्नेहा संग फोटो शेयर
जय-वीरू की जोड़ी वाले बयान पर सियासत तेज, विजय शर्मा ने साधा निशाना
90 प्रतिशत किसान कर्ज में, सरकार ने वादे पूरे नहीं किए: जीतू पटवारी
बलौदाबाजार में दर्दनाक हादसा, ट्रक ने बस को मारी टक्कर; 4 यात्रियों की मौत