पूर्व मंत्री बेटे के साथ भाजपा में शामिल
नई दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को झटका लगा है। सीनियर नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री रहे सरदार हरशरण सिंह बल्ली आप छोडक़र भाजपा में शामिल हो गए हैं। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया है। उनके बेटे सरदार गुरमीत सिंह रिंकू बल्ली ने भी भाजपा ज्वाइन कर ली है। हरशरण सिंह बल्ली ने रविवार को दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और उनके पुराने सहयोगी सुभाष आर्य और सुभाष सचदेवा की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की। उनके बेटे गुरमीत सिंह रिंकू आम आदमी पार्टी के युवा चेहरे थे। उन्होंने भी भाजपा ज्वाइन कर ली है।

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तुर्रीपानी गांव में अफीम की खेती पकड़ी गई, दो आरोपी गिरफ्तार
मंदसौर में धार्मिक आयोजन के दौरान मधुमक्खियों का हमला, कई महिलाएं जख्मी
पैसे मांगने पर विवाद, युवक ने गुस्से में स्कूटी फूंक दी
रिटर्न के मामले में कमाल, 1 लाख के बना दिए 1 करोड़