चाकू व चापड़ लेकर मचा रहे थे आतंक, दो युवक गिरफ्तार
बिलासपुर । चाकू और चापड़ लेकर आतंक मचाने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस दोनो के खिलाफ 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। मामले का विवरण इस प्रकार है की आज सुबह लगभग 5 बजे स्थानीय लोगों से सूचना मिली कि आई टी आई चौक कोनी के पास मॉर्निग वॉक करने निकले एवं मुख्य मार्ग में आने जाने वाले लोगो को 02 व्यक्ति बटनदार चाकू एवं चापड़ लेकर डरा धमका रहे है। सूचना पर तत्काल कोनी पुलिस पैट्रोलिंग और स्टाफ मौके पर पहुंचे और दोनो को पकड़ लिया। आरोपी के कब्जे से एक बटनदार चाकू एवं एक चपाडनूमा जप्त कर दोनो के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी
मुकेश कश्यप पिता लक्ष्मीप्रसाद उम्र 19 वर्ष निवासी ईमलीभाठा बंधवापारा थाना सरकण्डा
मयंक शर्मा पिता रवि शर्मा उम्र 19 वर्ष निवासी ईमलीभाठा पीपल चौक सरकण्डा

महाराष्ट्र में अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा, उद्योग जगत में चिंता
नीतीश कुमार की जीवनी: निजी जीवन, परिवार और करियर पर एक नजर
एसबीआई का मेगा भर्ती अभियान, चेयरमैन बोले- हर साल 16000 नए कर्मचारियों को जोड़ने का लक्ष्य
फैशन स्टेटमेंट था या कोई धार्मिक वजह, क्यों विजय-रश्मिका के वेडिंग रिसेप्शन में नंगे पैर पहुंचे राम चरण?
वीपी और अटल सरकार में मंत्री रहे Nitish Kumar, क्या अब मोदी कैबिनेट में एंट्री संभव?