बंदूक की नोंक पर US सीक्रेट सर्विस एजेंट के साथ हुई लूटपाट
दुनियाभर को कानून-व्यवस्था को लेकर नसीहतें देने वाले अमेरिका के हालात कैसे हैं इसका अंदाजा कैलिफोर्निया की इस घटना से लग सकता है। मामला ये है कि इस सप्ताह के अंत में कैलिफोर्निया में बंदूक की नोंक पर एक सीक्रेट सर्विस एजेंट को ही कथित तौर पर लूट लिया गया। वारदात को तब अंजाम दिया गया, जब उसी समय लॉस एंजिल्स में एक हाई-प्रोफाइल फंडरेजर कार्यक्रम के लिए राष्ट्रपति जो बाइडन मौजूद थे। यह घटना शनिवार देर शाम स्थानीय समयानुसार लगभग 9:30 बजे टस्टिन फील्ड्स एक आवासीय समुदाय में हुई। टस्टिन पुलिस विभाग ने बताया कि लूटपाट की रिपोर्ट मिलने पर अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों के मुताबिक, लूटपाट का शिकार यूएस सीक्रेट सर्विस का सदस्य बना। लूटपाट के दौरान बंदूक की नोक पर उसका सामान जबरन ले लिया गया। हालात इतने बिगड़े कि एक एजेंट की ओर से गोलीबारी हुई, हालांकि यह साफ नहीं है कि संदिग्ध को चोटें आई या नहीं।टस्टिन पुलिस विभाग ने डकैती में शामिल अपराधियों की पहचान करने में सहायता के लिए एक सार्वजनिक अपील जारी की है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (26 मार्च 2026)
शिक्षा के क्षेत्रों में नई अलख- नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के बंद पड़े 123 स्कूल फिर से गुलज़ार
बस्तर के नन्हे ललित की आंखों में लौटी रोशनी
लोकभवन राज्य की प्रशासनिक गरिमा का प्रतीक- राज्यपाल पटेल
कल से दिल्ली-NCR में आएगा मौसम का यू-टर्न, 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेगी हवा